ENG vs IND: टी20 के बाद इंग्लैंड से वनडे सीरीज भी हारा भारत, लेकिन रोहित शर्मा ने तोड़ डाले कई रिकॉर्ड
- byShiv
- 20 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत इंग्लैंड से टी20 के बाद वनडे सीरीज भी हार गया। आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिरी के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। हालांकि लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान भारतीय टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन मैच में टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेलकर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के तीन बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त किए।
इस शतक के साथ रोहित शर्मा लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने। इससे पहले इस मैदान पर किसी भारतीय का सर्वाेच्च व्यक्तिगत स्कोर 90 रन था, जो सौरव गांगुली ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। ये रोहित शर्मा का इंग्लैंड में 8वां वनडे शतक है। इसी के साथ वह विदेशी धरती पर पर सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में सर्वाधिक 7 शतक लगाए थे। पाकिस्तान के सईद अनवर (यूएई), दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (भारत) और क्विंटन डिकॉक (भारत) भी सात-सात शतक लगा चुके हैं।
इस शतकीय पारी के दम पर रोहिश शर्मा अब इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। तीनों फॉर्मेट में मिलाकर बतौर सलामी बल्लेबाज उनके नाम अब 46 इंटरनेशनल शतक हो गए हैं। इस मामले में भी उन्होंने सचिन को ही पीछे छोड़ा। सचिन ने 45 शतक जड़े थे।
PC- cricinfo.com






