Weather Update: राजस्थान में आज भी बारिश के आसार, कई जिलों में मौसम रहेगा साफ, सर्दी का दौर हुआ शुरू
- byShiv
- 31 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है। अक्टूबर के आखिरी दिन मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने और बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई हैं। पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है, आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 31 अक्टूबर को कोटा और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
यहा रहेगा मौसम साफ
31 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान के कोटा और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जयपुर, अजमेर और उदयपुर सहित अन्य संभागों में मौसम की स्थिति मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में भी मौसम साफ रहने की संभावना है।
सर्दी का दौर शुरू
मौसम विभाग के मुताबिक 1 नवंबर से राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। आगामी एक सप्ताह तक बारिश की गतिविधियां कम रहने का अनुमान है। मौसम साफ होने के साथ ही दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, सुबह और रात के समय हल्की ठंड का असर बना रह सकता है। बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट से लोगों को दिन में भी हल्की ठंडक महसूस हो रही है।
pc- parbhat khabar




