FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर खड़ी बेल्जियम टीम ने की वापसी, राउंड ऑफ 16 में पहुंची
- byShiv
- 02 Jul, 2026
इंटरेनट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में बुधवार को फुटबॉल इतिहास का सांसें रोक देने वाला मुकाबला देखने को मिला। एक समय टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर होने की कगार पर खड़ी बेल्जियम की टीम ने दो गोल से पिछड़ने के बाद आखिरी मिनटों में लगातार तीन गोल दागकर सेनेगल को 3-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही बेल्जियम राउंड ऑफ 16 में पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार बेल्जियम की इस ऐतिहासिक वापसी की शुरुआत सब्सटिट्यूट के रूप में मैदान पर आए अनुभवी रोमेलु लुकाकु ने की, जिसके बाद यूरी टिलेमैन्स ने एक्स्ट्रा टाइम के आखिरी स्टॉपेज-टाइम में वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे देर से होने वाला ऐतिहासिक गोल दागकर अपनी टीम को करिश्माई जीत दिला दी।
फीफा वर्ल्ड कप के पिछले 11 सीजन के नॉकआउट इतिहास में यह सिर्फ दूसरा मौका है जब कोई टीम 2 या उससे अधिक गोल से पिछड़ने के बाद मैच जीतने में सफल रही हो। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले 2018 वर्ल्ड कप में जापान के खिलाफ भी यह कारनामा बेल्जियम ने ही किया था।
pc- vietnam.vn






