Rajasthan: गहलोत का केंद्र सरकार पर निशाना, भाजपा इतनी घबरा गई है कि अब व्यापारी संगठनों के कंधे पर बंदूक रखकर चला रही

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से देश की मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। इस महारैली को लेकर गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली से भाजपा और केंद्र सरकार इतनी घबराई हुई है कि अब व्यापारी संगठनों के कंधे पर बंदूक रखकर चला रही है।

गहलोत ने उठाए सवाल
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गहलोत ने कहा कि जब कांग्रेस और इंडिया गठबंधन वोट चोरी और चुनाव आयोग की निष्पक्षता जैसे लोकतंत्र के बुनियादी सवाल उठाते हैं, तब सरकार जवाब देने के बजाय कभी सड़क, मेट्रो और रेलगाड़ियां बंद करती है, तो कभी व्यापारी नेताओं से बयान जारी करवाती है। मुझे विश्वास है कि देशवासी भी समझ चुके हैं कि यह लड़ाई सिर्फ़ कांग्रेस या विपक्ष की नहीं, देश के लोकतंत्र और भविष्य को बचाने की है, जिसमें व्यापारी भी शामिल हैं।

व्यापारियों से की अपील
गहलोत ने कहा कि यह बात अब सार्वजनिक हो चुकी है कि मोदी सरकार सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है। जब देश में लोकतंत्र ही नहीं बचेगा, तो व्यापारी भी अपना काम कैसे कर पाएंगे? दिल्ली के व्यापारियों से अपील है कि वे अपने वोट की ताकत को बचाने के लिए अपने प्रतिष्ठान से एक दिन का समय निकालकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन 

pc- ndtv raj