Ganga Saptami 2026: जाने किस दिन हैं गंगा सप्तमी, बन रहे इस बार ये खास योग, करें इन मंत्रों का जाप

इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में गंगा सप्तमी का विशेष महत्व बताया गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन मां गंगा स्वर्ग लोक से शिव की जटाओं में उतरी थीं। इसलिए ये दिन हिंदू धर्म में और भी खास बन जाता है। इस साल 2026 में गंगा सप्तमी पर ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसे दुर्लभ संयोग बना रही है, जो श्रद्धालुओं के लिए बेहद फलदायी साबित होने वाले हैं।

कब है गंगा सप्तमी 2026? 
पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि का आरंभ 22 अप्रैल 2026 को रात 10.50 बजे से होगा और इसका समापन 23 अप्रैल 2026 को रात 8.50 बजे पर होगा। उदया तिथि के आधार पर 23 अप्रैल 2026, गुरुवार को गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा.

बन रहे हैं ये खास शुभ योग
इस बार गंगा सप्तमी की रात गुरु पुष्य योग का एक बहुत ही दुर्लभ और शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन गंगा जयंती होने के साथ-साथ गुरुवार को पुष्य नक्षत्र का होना इसे ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण बनाता है।

pc- india tv hindi