Gold Silver Price: सोने चांदी के भावों में गिरावट, जाने आज किस रेट में मिल रहा आपके शहर में गोल्ड और सिल्वर

pc- mathrubhumi.com

इंटरनेट डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। 28 सितंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 152820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। दूसरे शहरों में भी भाव नीचे आया है। बीते एक सप्ताह में अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 3160 रुपये तक ​लुढ़की हैं। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 2900 रुपये तक सस्ता हुआ।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत- दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 152820 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 140090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाताः मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 139940 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 152670 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमतरू 24 कैरेट सोने की कीमत 152720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 139990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमतः इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 152670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 139940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी में गिरावट लगातार बनी हुई है। 28 सितंबर की सुबह चांदी लुढ़ककर 244900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। बीते एक सप्ताह में चांदी का भाव 10000 रुपये गिरा हैं। 

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली140090152820
मुंबई139940152670
अहमदाबाद139990152720
चेन्नई139940152670
कोलकाता139940152670
हैदराबाद139940152670
जयपुर140090152820
भोपाल139990152720
लखनऊ140090152820
चंडीगढ़140090152820