Gold Silver Price Rajasthan: सोना-चांदी के भावों में गिरावट, चांदी में एक ही दिन में 4600 रुपये की गिरावट की गई दर्ज
- byShiv
- 14 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। शादियों का सीजन होने के कारण भवाांे में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। नए भाव के अनुसार चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, वहीं सोने के दामों में भी हल्की कमी देखने को मिली है। राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, शनिवार को शुद्ध चांदी के दाम में करीब 4600 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।
इसके बाद शुद्ध चांदी की कीमत 2,55,800 रुपये प्रति किलो रह गई है, वहीं 18 कैरेट चांदी की कीमत 2,54,400 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है। सोने की कीमतों में भी शनिवार को हल्की गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं जेवराती सोना यानी 23 कैरेट सोने की कीमत 1,50,530 रुपये रही। इसके अलावा 22 कैरेट सोने की कीमत 1,44,255 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, राजस्थान के प्रमुख शहरों में भी शनिवार को अलग-अलग भाव दर्ज किए गए। जयपुर में शुद्ध चांदी की कीमत करीब 2,60,500 रुपये प्रति किलो रही, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,59,500 रुपये दर्ज किया गया।
pc- zee news





