Govinda: पत्नी के आरोपो पर बोले गोविंदा, बच्चों के लिए छोड़ी थी पोलिटिक्स, लेकिन अब...

इंटरनेट डेस्क। सुनीता आहूजा और एक्टर गोविंदा इन दिनों काफी चर्चाओं में है। इन दोनों के बीच परिवार को लेकर खींचतान चल रही है। सुनीता ने आरोप भी लगाया था कि उन्होंने कभी बेटे यशवर्धन की करियर बनाने में मदद नहीं की। उसने अपने दम पर किया, जो भी किया। साथी ही यश को सलाह दी थी कि वह अपने पिता की तरह न बनें। अब एक्टर ने इस पर रिएक्ट किया है और कहा कि उन्होंने परिवार को प्राथमिकता देने के लिए ही राजनीति छोड़ी थी।

खबरों की माने तो गोविंदा ने एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में पत्नी सुनीता आहूजा के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। उनसे पूछा गया, हमने बहुत बड़े स्टार्स के इंटरव्यू देखे, अक्षय कुमार के, सलमान खान के, हमने उनको ये कहते हुए सुना कि आपने उनकी बहुत मदद की अपने टाइम में। अब जब बारी अपने बेटे की आई तो पत्नी ये आरोप लगा रही है कि गोविंदा जी तो कुछ नहीं कर रहे।

इस पर एक्टर बोले, किसी ने तो पूछा। क्या हो गया है... जिस वक्त मैं पॉलिटिक्स से बाहर निकला, तो मैंने ये सोचा कि कहीं मेरे स्पर्धा, या द्वेष, ईर्ष्या ये सभी की कारकताएं हैं, किसी भी प्रकार से तकलीफ न दें। तो... खासतौर पर बच्चों के लिए मैं बाहर आ गया। अब वो मैं घर परिवार के लिए ही बाहर आ गया। मैंने नाडियाडवाला से कहा, तो उन्होंने अपना केबिन यश को दिया। कि कैसे फिल्में बनाई जाती हैं, कैसे काम किया जाता है। और मुझसे ज्यादा पूछा नहीं गया।

pc- freepressjournal.in