Gurugram: महिला कैब ड्राइवर को बार बार अश्लील वीडियो दिखा रहा था दूसरा ड्राइवर, वीडियो बनाकर किया...अब पुलिस ने किया उसे...

इंटरनेट डेस्क। गुरुग्राम में एक महिला कैब ड्राइवर के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई सवाल उठा रहा हैं। महिला का आरोप है कि चार्जिंग स्टेशन पर वाहन चार्ज करते समय पास में बैठा एक चालक मोबाइल पर अश्लील वीडियो देख रहा था और बार-बार फोन की स्क्रीन उसकी तरफ घुमाकर उसे दिखाने की कोशिश कर रहा था। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। घटना से आहत महिला ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया है। जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया, शिकायत मिलने पर गुरुग्राम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

क्या बता रही पुलिस
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मामले में पुलिस ने बताया कि 13 अगस्त को एक महिला ने सेक्टर-29 थाना पुलिस में शिकायत दी थी, महिला एक टूरिस्ट कंपनी में वाहन चालक के रूप में काम करती है, शिकायत में महिला ने बताया कि 12 अगस्त को वह अपनी गाड़ी को चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज कर रही थी, उसी दौरान पास में एक अन्य चालक भी अपना वाहन चार्ज कर रहा था। महिला का आरोप है कि वह चालक अपनी गाड़ी में बैठकर मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देख रहा था और बार-बार मोबाइल की स्क्रीन उसकी ओर कर रहा था। महिला के मुताबिक, जब उसे महसूस हुआ कि आरोपी जानबूझकर ऐसा कर रहा है, तो उसने इसका विरोध किया और उससे बात करने पहुंची। आरोप है कि विरोध के बाद आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया।

शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस
मामले की शिकायत मिलने के बाद  पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की तथा आरोपी की पहचान करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्जुन कमावत के रूप में हुई है, आरोपी मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के परसा गांव का रहने वाला है।

pc- india tv hindi