Ukraine-Russia conflict: जेलेंस्की ने रूस की तेल रिफाइनरियों पर फिर हमले करने का किया ऐलान, ट्रम्प की बात मानने से किया इनकार
- byShiv
- 16 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका की रूस के साथ हुई डीजल वाली डील को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति पहले ही नाराज नजर आ रहे हैं, अब राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस की तेल रिफाइनरियों पर फिर हमले करने का ऐलान किया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हमले रोकने की अपील मानने से इनकार कर दिया।
जेलेंस्की ने अमेरिका के रूस से डीजल खरीदने के फैसले को गलत बताते हुए कहा कि इससे रूस को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध जारी रखने के लिए पैसा मिलेगा। उन्होंने ने गुरुवार को फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, “अब बहुत हो चुका।” उन्होंने यह नहीं बताया कि रूसी रिफाइनरियों पर हमले कब शुरू होंगे।
यूक्रेन ने 20 सितंबर को मॉस्को की एक तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला किया था। इसके बाद रिफाइनरी में लगी आग से धुएं का गुबार उठता नजर आया। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने 11 अक्टूबर को रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी सीजफायर का ऐलान किया था। उन्होंने दोनों देशों से ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने की अपील की थी।
pc- ndtv india






