Haiwaan: अक्षय-सैफ की फिल्म 'हैवान' का फर्स्ट लुक आया सामने, रिलीज डेट से हटा पर्दा
- byShiv
- 16 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और नवाब सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म हैवान का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। यानी के फिल्म टीजर रिलीज हो चुका हैं और इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट से मेकर्स ने पर्दा उठा दिया है। अक्षय कुमार ने खुद अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद दिलचस्प और दमदार पोस्ट शेयर करके इस बात की ऑफिशियल घोषणा की है।
दोनों दिग्गजों की यह मच-अवेटेड फिल्म हैवान इसी साल 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। अक्षय की पोस्ट देखकर सोशल मीडिया पर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए अक्षय कुमार ने जो लाइन्स लिखी हैं, वे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
उन्होंने लिखा, एक सब कुछ देखता है, एक से कुछ नहीं छूटता, हैवानियत अब नहीं रुकेगी! इसके ठीक नीचे उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा करते हुए लिखा कि हैवान 11 सितंबर को सिनेमाघरों में आ रही है। रिलीज डेट के साथ ही फिल्म के जो पोस्टर्स सामने आए हैं, वे बेहद डरावने और दमदार हैं। एक पोस्टर में जहां सैफ अली खान का चेहरा लाल और पीले रंग की डार्क लाइट में बेहद गंभीर और खतरनाक दिख रहा है। दूसरे पोस्टर में अक्षय कुमार का चेहरा काफी हद तक छुपा हुआ है और वे एक विंटर कैप पहने नजर आ रहे हैं।
pc- aaj tak






