Hardik Pandya: वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंडस्टाफ को पांड्या ने दिया तोहफा, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

इंटरनेट डेस्क। हार्दिक पंड्या ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे न केवल मैदान पर मैच विनर हैं, बल्कि मैदान के बाहर भी बड़ा दिल रखते है।  मुंबई इंडियंस के कप्तान ने वानखेड़े स्टेडियम के उन ग्राउंडस्टाफ को अपना इनाम दिया है, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के दौरान देर रात तक उनके साथ मेहनत की थी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के दौरान हार्दिक पंड्या अक्सर रात के 12 बजे तक वानखेड़े स्टेडियम में पसीना बहाते थे। उस समय उन्होंने वहां के ग्राउंडस्टाफ से वादा किया था कि वे उनकी मेहनत का फल उन्हें जरूर देंगे। गुरुवार को हार्दिक ने अपना वादा निभाते हुए एमसीए के ग्राउंडस्टाफ को पुरस्कृत किया। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2026 सीजन शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने वानखेडे स्टेडियम में काम करने वाले मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के ग्राउंडस्टाफ के करीब 10-11 लोगों को ये चेक बांटे। जानकारी के मुताबिक, हार्दिक ने ग्राउंड स्टाफ के सदस्यों को 10-10 लाख रुपये दिए।

pc- ndtv.in