Health Tip: इलायची का सेवन करने से मिलते हैं गजब के फायदे, जान ले आप भी उनके बारे में

इंटरनेट डेस्क। आपके घर के किचन में इलायची आपको जरूर मिल जाती होगी, इसका उपयोग घर में कई तरह की चीजों को बनाने के दौरान किया जाता है। लेकिन क्या आपको यह पता हैं की इसके सेवन से लोगों को कितना फायदा होता हैं। अगर नहीं तो फिर आज आपकों बता रहे हैं कि इसके सेवन से आपको कई तरह के लाभ होते है। 

दिल के लिए
जानकारों की माने तो इलायची का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर में सुधार होता है। जिससे दिल के दौरे का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। इलायची में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण हृदय की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।

ओरल हेल्थ के लिए
इसके साथ ही आप  अगर मुंह की दुर्गंध से परेशान हैं तो यह उसके लिए भी बड़े काम की चीज है। इलायची चबाने से सांसे तरोताजा हो जाती हैं। इलायची में सिनेओल नामक एक तेल होता है, जो सांसों की दुर्गंध, कैविटी और मसूड़ों संबंधी बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया को रोकता है।

pc- zee news