Health Tips: ग्रीन टी का सेवन करने से आपको मिल सकते हैं कई तरह के फायदे, जान ले अभी

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की आज कल लोग हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए ग्रीन टी का सेवन करते है। यह वजन घटाने से लेकर स्किन ग्लो और डिटॉक्स तक, फायदे देती है। अगर आप लगातार 15 दिनों तक रोजाना ग्रीन टी पीते हैं, तो इसका आपके शरीर पर क्या असर पड़ता है? आपको बताते हैं।

लिवर के लिए
लगातार दो हफ़्तों तक ग्रीन टी पीने से लिवर को फ़ायदा हो सकता है। खासकर अगर आपके खाने में फैट, चीनी या प्रोसेस्ड फ़ूड ज़्यादा रहे हों। ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं, जो शरीर से ज़हरीले तत्वों को बाहर निकालने और लिवर में फैट जमा होने से रोकने में मदद करते हैं। 

वज़न कम होता हैं
ग्रीन टी वज़न कम करने का कोई जादुई ड्रिंक नहीं है, लेकिन यह आपके शरीर में फैट को पचाने की प्रक्रिया और भूख को कंट्रोल करने में हल्की-फुल्की मदद कर सकती है। जैसे कैटेचिन आपके शरीर में फैट जलाने की रफ़्तार को बढ़ाने में मदद करते हैं, खासकर जब आप एक्सरसाइज़ कर रहे होते हैं। दो हफ़्तों में, हो सकता है कि आपको वज़न में कोई बहुत बड़ा बदलाव न दिखे, लेकिन आपको पेट में भारीपन कम महसूस हो सकता है।

pc- abp news