Health Tips: 10 से 15 मिनट की वॉक भी आपको बना सकती हैं हेल्दी, जान लेंगे तो आज से ही कर देंगे शुरू

इंटरनेट डेस्क। आज की भागदौड़ भरी लाइफ, काम का बोझ और उपर से खान पान ने लोगो की हेल्द को बिगाड़ दिया है। ऐसे में समय के अभाव में आप एक्सासाइज भी नहीं कर पाते है। लेकिन आप अगर रोज कुछ समय निकालकर वॉक करते हैं तो इसका भी आपको बड़ा फायदा मिलता है। ऐसे में आज आपको बताएंगे की आपको सुबह और शाम की वॉक करने से क्या फायदा मिलता है। 

वेट लॉस में मदद करे
आप अगर सुबह के समय वॉक करते हैं तो इससे हमारी कैलोरी बर्न होती हैं और ऐसे में वॉकिंग की मदद से वजन भी कम किया जा सकता है। इसके लिए आप वॉक की टाइमिंग को बढ़ाकर अपना वेट लॉस कर सकते है।
 

हार्ट हेल्थ मजबूत बनाए
आप अगर सुबह के समय वॉक करते हैं तो आपको फ्रेश ऑक्सीजन युक्त वातावरण मिलता है। वॉकिंग करने से हमारी ब्रीथिंग बहुत अच्छे से होती है, जिससे हार्ट को साफ ऑक्सीजन मिलने के साथ ही पंप करने में भी आसानी होती है।

pc- zee news