Health Tips: आप भी करते हैं खजूर का सेवन तो मिलेगा आपको भी ये गजब का फायदा
- byShiv
- 28 Jun, 2024

इंटरनेट डेस्क। गर्मी का मौसम हैं और इस समय आपको खजूर खूब मिल जाएगा। ऐसे में छोटे आकार के ये फल आपके के लिए कई मायनों में फायदेमंद भी है। कई लोग इसे सुखाकर भी खाना पसंद करते हैं, जिसे हम छुआरे के नाम से जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खजूर का सेवन करना आपके लिए कितना अच्छा है तो आज जानते हैं इसके बारे में।
पाचन के लिए फायदेमंद
खजूर में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता हैं। इससे कब्ज जैसी समस्या नहीं होती और अगर पहले से ऐसी कोई परेशानी है भी, तो वह दूर हो जाती है। इसलिए खजूर के सेवन से पाचन दुरुस्त रहता है।
दिमाग के लिए फायदेमंद
इसके साथ ही खजूर में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मदद करते है। इससे दिमाग में होने वाली इंफ्लेमेशन भी कम होती है। इससे अल्जाइमर का खतरा कम होता है और याददाश्त भी मजबूत होती है।
pc- hindustan