Health Tips: आपको भी दिखने लगे ये संकेत तो समझ जाए कि हो सकते हैं आप भी हाइपरटेंशन के शिकार

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में काम का बोझ और हर तरफ बढ़ रहा तनाव आपको परेशान कर सकता है। इसके कारण आप  हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन के शिकार भी हो जाते है। इसे एक साइलेंट किलर भी कहा जाता है, क्योंकि ये अचानक से किसी भी परिस्थिति में बढ़ जाता है और गंभीर परिणाम को अंजाम दे सकता है। इसलिए हाइपरटेंशन के लक्षण समझना जरूरी है। तो आए जानते हैं इनके बारे में।

सिरदर्द
बता दें की यह भी हाइपरटेंशन का एक बेहद आम लक्षण है, लेकिन जरूरी नहीं है कि हाई बीपी के सभी मरीजों को सिरदर्द की समस्या हो।

सांस फूलना
सीढ़ियां चढ़ना, वर्कआउट करना, दौड़ लगाना जैसी शारीरिक गतिविधि से तत्काल सांस फूलने लगती है, जिसके कारण इन्हें करने में असमर्थ होना।

सीने में दर्द
किसी शारीरिक गतिविधि के दौरान सीने में दर्द या असहजता होना। अधिक सोचने के कारण भी ऐसा संभव है, जब दिमाग पर जोर पड़ता है और मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होती है। इससे ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ता है और चक्कर और सिर घूमने का एहसास होता है।

हाई बीपी के अन्य लक्षण
दिल जोरों से धड़कना, थकान और बेहोशी महसूस करना, सांस लेने में तकलीफ होना, नाक से खून बहना हाइपरटेंशन के अन्य ऐसे लक्षण हैं।

pc- herzindagi.com