Health Tips: मधुमेह से हैं पीड़ित और फिर भी करते हैं नवरात्रि के व्रत तो जरूर रखें इन बातों का ध्यान
- byShiv
- 20 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। चैत्र नवरात्र में बहुत से लोग पूजा पाठ करते हैं और व्रत करते है। लेकिन शुगर के मरीजों के लिए व्रत के दौरान विशेष सावधानी बरतनी होती है। ऐसे में विशेषज्ञ संतुलित आहार और नियमित दवा लेने की सलाह देते हैं। नवरात्र पूजा में आस्था के साथ-साथ अपने खानपान पर भी ध्यान देना जरूरी है। खासकर के बीपी और मधुमेह रोगियों की पूरी दिनचर्या रूटीन आधारित होनी चाहिए।
मधुमेह मरीजों के लिए
मधुमेह रोगियों को व्रत के दौरान खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वे रामदाना, कुट्टू और सिंघाड़े के आटे की रोटी, मखाना, साबूदाने की खिचड़ी सीमित मात्रा में ले सकते हैं। फलों में संतरा, केला और पपीता तथा ड्राई फ्रूट में बादाम और अखरोट ले सकते है।
गर्मी में व्रत आसान बनाने के उपाय
गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पर्याप्त तरल पदार्थ लें। धूप में निकलने से बचें और आराम को प्राथमिकता दें। छोटे-छोटे अंतराल में हल्का फलाहार लें, ताकि ऊर्जा बनी रहे।
क्या करें
सुबह व्रत शुरू करने से पहले प्रोटीन युक्त हल्का आहार लें, जैसे दूध या मखाना।
शुगर लेवल की नियमित जांच करते रहें,
चक्कर, कमजोरी या घबराहट महसूस होने पर तुरंत व्रत तोड़ दें।
pc- anadolumedicalcenter.com






