Health Tips: रखना हैं अपने आपको फिट और स्वस्थ तो डाइट में शामिल करें सूखे मेवा

इंटरनेट डेस्क। खाने में हम कई ऐसी चीजें खाते हैं जो आपके लिए काम की होती है और कुछ ऐसी जो बिना काम की भी होती है। ये आपके स्वास्थ्य पर अच्छा या बुरा असर डालते हैं? यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ एक स्वस्थ और संतुलित आहार लेने की कहते है। ऐसे में आप फिट और स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको अपने डाइट में सूखे मेवे ज़रूर शामिल करने चाहिए। ये आपके लिए हर तरह से फायदेमंद होते है।  

पिस्ता
आप अपनी डाइट में पिस्ता शामिल कर सकते है। यह प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी6 जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह  आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में कारगर है।

अखरोट 
अखरोट भी आपके स्वास्थ्य के लिए वरदान है, हर सुबह अखरोट का सेवन करने से आप अपने दिल के स्वास्थ्य के साथ-साथ अपने दिमाग के स्वास्थ्य को भी काफी हद तक बेहतर बना सकते हैं।

pc- ndtv.in