Health Tips: डेंगू के कारण कम हो रही हैं प्लेटलेट्स तो बढ़ा सकते हैं आप ऐसे भी
- byShiv
- 08 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। अभी मौसम बदल रहा हैं और लोगों को डेंगू सता रहा हैं, डेंगू मुख्य रूप से एडीज एजिप्टी नामक संक्रमित मादा मच्छर के काटने से फैलता है। डेंगू में आमतौर पर सिरदर्द, आँखों के पीछे दर्द, और मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द जैसे लक्षण देखे जाते हैं। लेकिन इसमें सबसे पहले लोगों को प्लेटलेट्स की चिंता होने लगती है, डेंगू के दौरान शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से कम होने लगती है, ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है, आप कुछ आसान तरीकों से प्लेटलेट्स को बढ़ा सकता है।
शरीर में पानी की कमी न होने दें
डेंगू में शरीर का हाइड्रेट रहना बेहद जरूरी है, डेंगू के दौरान पानी की कमी को पूरा करने के लिए नारियल पानी पीना बेहतर होता है, यह इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। वहीं ओआरएस और नींबू पानी भी शरीर में पानी और नमक की कमी नहीं होने देते हैं।
पपीते के पत्ते से बढ़ेंगे प्लेटलेट्स
डेंगू में पपीते के पत्ते का रस पीने की सलाह भी दी जाती है। यह शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने में मदद करता है और इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। इसमें विटामिन ए, सी, ई और विटामिन बी अधिक मात्रा में होते हैं, वहीं इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं।
pc- aaj tak






