Health Tips: गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए कर सकते हैं आप भी इन ड्रिंक्स का सेवन
- byShiv
- 21 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। देशभर में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है, मई जून में ये तेवर और भी तीखे हो जाएंगे। वैसे तापमान बढ़ने से शरीर से पानी की कमी भी होने लगती है। पसीना आता हैं तो उससे शरीर से नमक और मिनरल्स भी निकल जाते हैं। ऐसे में इस मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद ज़रूरी है। पानी के अलावा आप इन कुछ ड्रिंक को भी डेली लाइफ में शामिल कर सकते हैं।
आम पन्ना
आम पन्ना गर्मियों से बचने का एक बेहतरीन उपाय है। कच्चे आमों को उबालकर और भुने हुए जीरे, काले नमक और गुड़ के साथ मिलाकर बनाया गया यह ड्रिंक विटामिन सी से भरपूर होता है। यह पसीने के ज़रिए निकले सोडियम और आयरन की भरपाई करता है।
बेल का शरबत
बेल का शरबत गर्मियों में ज़रूर पीना चाहिए। यह प्राकृतिक रूप से मीठा होता है, इसलिए इसमें अलग से चीनी डालने की ज़रूरत नहीं पड़ती। यह लगातार ऊर्जा बनाए रखने के लिए एक बेहतरीन ड्रिंक है।
pc- tv9





