इनकम टैक्स विभाग का बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों पर छापा, अभिनेत्री रकुल प्रीत और फिल्म निर्माता वाशु भगनानी के नाम भी शामिल!
- byShiv
- 28 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। इनकम टैक्स विभाग ने मुंबई में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों और कंपनियों के करीब 12 ठिकानों पर छापा मारा है। इस कार्रवाई के बाद फिल्म जगत में हलचल बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दायरे में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह से जुड़े कुछ ठिकाने भी शामिल हैं। इसके अलावा फिल्म निर्माता वाशु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज से संबंधित परिसरों पर भी आयकर अधिकारियों की टीमें जांच कर रही हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आयकर विभाग को पिछले कुछ समय से ऐसी जानकारी मिल रही थी कि फिल्म की शूटिंग, विदेशी डिस्ट्रीब्यूशन और प्रोडक्शन के नाम पर बड़ी मात्रा में रकम विदेश भेजी जा रही थी। अब अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इन लेन-देन के पीछे वास्तविक वजह क्या थी और क्या रकम भेजने की प्रक्रिया में टैक्स से जुड़े नियमों का पालन किया गया था।
जांच एजेंसियों को कथित तौर पर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की आशंका है। हालांकि, फिलहाल इन आरोपों की जांच जारी है और विभाग की ओर से मामले पर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
pc- bharat24live.com






