IND vs AFG: भारत अफगानिस्तान के बीच जाने कहा देख सकेंगे आप लाइव मैच, जाने कितने बजे से शुरू होंगे टी20 मुकाबले

इंटरनेट डेस्क। भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज शुरू होने जा रही है। सभी मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे। दूसरा मैच 15 जबकि तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को होगा। 

अफगानिस्तान करेगा मेजबानी
अफगानिस्तान के पास आगामी सीरीज की मेजबानी है। इस सीरीज के लाइव मैचों का लुत्फ आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उठा सकेंगे। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स को भारत-अफगानिस्तान सीरीज के प्रसारण अधिकार मिले हैं। 

कितने बजे शुरू होंगे मैच
तीनों टी20आई शाम को सात बजे शुरू होंगे। भारत के खिलाफ होने वाले अफगानिस्तान के मैच उसके फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) का हिस्सा हैं। यह अफगानिस्तान के घरेलू मैच होंगे। अफगानिस्तान ने देश में अस्थिर राजनीतिक स्थिति के कारण पिछले कुछ सालों में अपने घरेलू मैच भारत में आयोजित किए हैं।

PC- news18