INDIA Alliance: चुनाव अयोग के खिलाफ इंडिया गठबंधन की रणनीति, मार्च, प्रदर्शन और राष्ट्रपति से करेंगे....
- byShiv
- 01 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। बुधवार को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक आयोजित हुई और इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ, कथित वोट चोरी और एसआईआर में गड़बड़ी को लेकर विपक्षी दलों की बैठक हुई। बैठक में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी के अलावा गठबंधन से ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, सुप्रिया सुले, महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्लाह समेत तमाम नेता मैाजूद रहे। पहुंच गए हैं। अखिलेश यादव कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को लेकर चल रही टेंशन के बीच आज मीटिंग में नहीं पहुंचे हैं।
ममता ने इंडिया ब्लॉक का कुनबा बढ़ाने की बात कही
ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि इंडिया ब्लॉक का कुनबा और बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि बीजेडी जैसी पार्टियों से भी बातचीत कर उन्हें इंडिया ब्लॉक में शामिल करने की कोशिश होनी चाहिए। ममता ने बताया कि उन्होंने बीजेडी के एक नेता से बात की है और उन्होंने भी बीजेपी की नीतियों का विरोध करने की बात कही है।
राहुल गांधी ने साधा निशाना
मीटिंग के बाद इंडी ब्लॉक ने चुनाव आयोग और सीईसी के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। मल्लिकार्जुन खरगे ने इसकी पूरी डेटशीट बता दी है। उधर, राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के साथ साथ प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर भी बड़ा हमला किया। राहुल ने पूछा कि आखिर ज्ञानेश कुमार को ‘लाइफटाइम कानूनी छूट’ क्यों मिली है। राहुल ने कहा कि वो लोकतंत्र पर हमला करने वालों को छोड़ेंगे नहीं।
लिए गए ये बड़े फैसले
इस बैठक में विपक्षी दलों ने संयुक्त रूप से आंदोलन करने फैसला लिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि 2 से 8 अक्टूबर तक इंडिया गठबंधन की ओर से जिला स्तर पर डीएम के दफ्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा और श्सेव डेमोक्रेसीश् मार्च निकाले जाएंगे। 6 अक्टूबर को सभी विपक्षी सांसद चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे। इसके अलावा विपक्षी नेता अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात का समय मांगेंगे। इस मुलाकात के दौरान वे राष्ट्रपति को बताएंगे कैसे मौजूदा सरकार संस्थाओं पर कब्जे का प्रयास कर रही है। वहीं इंडिया गठबंधन ने पांच बड़ी रैलियां आयोजित करने का भी फैसला किया है, जिनमें 1 नवंबर को दिल्ली में बड़ी रैली प्रस्तावित है।
pc- BBC






