India-Bangladesh: बांग्लादेश ने तारिक रहमान की यात्रा से पूर्व शेख हसीना के प्रत्यर्पण की रखी मांग

इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान की संभावित भारत यात्रा को एक बार फिर शेख हसीना और अन्य फरार अपराधियों के प्रत्यर्पण से जोड़ दिया है। इससे लगता है कि अगले महीने ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम रहमान की भारत यात्रा अब शायद ही संभव हो पाएगी। बांग्लादेश विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि दोनों देशों के अधिकारी कई हफ्तों से पीएम रहमान की द्विपक्षीय यात्रा की संभावना पर बातचीत कर रहे थे, लेकिन 5 अगस्त को शेख हसीना की खुली प्रेस कांफ्रेंस ने इस प्रक्रिया को बिगाड़ दिया।

क्या कहा प्रवक्ता ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बांग्लादेश सरकार की और से प्रवक्ता ने कहा, “हमने इस मुद्दे पर अपना रुख साफ कर दिया है। यात्रा के लिए अनुकूल माहौल बनाने की जरूरत है। इसी उद्देश्य से हमने भारतीय अधिकारियों से शेख हसीना और अन्य फरार अपराधियों के प्रत्यर्पण तथा हादी की हत्या के आरोपी हत्यारों को सौंपने का अनुरोध किया है। हम जवाब का इंतजार कर रहे हैं।

ब्रिक्स सम्मेलन में आना था
उन्होंने कहा है कि रहमान सरकार ‘बांग्लादेश फर्स्ट’ नीति के तहत संप्रभुता, समानता, राष्ट्रीय गरिमा, एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने और आपसी लाभ के आधार पर पड़ोसी देशों सहित अन्य देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध आगे बढ़ाएगा। गौरतलब है कि भारत ने पीएम तारिक रहमान को ब्रिक्स सम्मेलन में अतिरिक्त सहयोगी देश के प्रमुख के रूप में हिस्सा लेने का निमंत्रण दिया था।

pc- ndtv india