India-Israel: मोदी और नेतन्याहू की मौजूदगी में कई समझौतों पर हस्ताक्षर, इजरायली पीएम ने दौर को बताया अद्भुत
- byShiv
- 27 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत के प्रधानमंत्री मोदी इजरायल के दौरे पर थे, जहां इजराइल और भारत के बीच रिश्तों को और मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौजूदगी में कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने शालोम कहकर अपनी बात की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनके प्रतिनिधिमंडल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, जिसके लिए वे आभारी हैं।
पीएम मोदी ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी ने कहा कि नौ साल पहले उन्हें पहली बार इजराइल आने का मौका मिला था और अब नौ साल बाद दोबारा यहां आना उनके लिए गर्व का क्षण है। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि उन्हे स्पीकर ऑफ द केनेस्सेट मेडल से सम्मानित किया गया है। उन्होंने यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों और भारत-इजराइल की दोस्ती को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान दोनों देशों के मजबूत रिश्तों और आपसी विश्वास का प्रतीक है। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर भी हुए।
नेतन्याहू क्या बोले
खबरों की माने तो इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी के दौरे को अद्भुत बताया। उन्होंने कहा कि यह छोटा लेकिन बेहद सफल और भावुक दौरा रहा। नेतन्याहू ने कहा कि केनेस्सेट में पीएम मोदी के भावुक संबोधन के बाद इजराइल में शायद ही किसी की आंखें सूखी रही हों। उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरे के दौरान दोनों देशों को एक-दूसरे के दिलों और दिमागों को और करीब से समझने का अवसर मिला।
pc- bhaskar




