India-Pakistan: यूएस खुफिया विभाग का बड़ा दावा, भारत-पाकिस्तान के बीच कभी भी शुरू हो सकता हैं परमाणु युद्ध
- byShiv
- 19 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका खुफिया विभाग की नई रिपोर्ट इन दिनों सुर्खियों में हैं। इसकी वजह है रिपोर्ट में भारत और पाकिस्तान का जिक्र। मीडिया रिपोटर्स की माने तो दावा किया जा रहा हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध का खतरा लगातार बना हुआ है। रिपोर्ट में पाकिस्तान की काली करतूतों का भी जिक्र है। यह रिपोर्ट बुधवार को अमेरिकी सीनेट में पेश की गई है।
क्या कहा गया रिपोर्ट में
जानकारी के अनुसार रिपोर्ट पेश करते हुए यूएस इंटेलिजेंस चीफ तुलसी गबार्ड ने एक और बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को अमेरिका के लिए खतरा बताया है और कहा है कि अमेरिका को पाक के परमाणु हथियारों से खतरा है। यूएस इंटेलिजेंस कम्युनिटी’ द्वारा खतरे के आकलन पर लाए गए इस वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के संबंधों के कारण परमाणु संघर्ष का खतरा बना हुआ है।
34 पन्नों की है रिपोर्ट
जनकारी के अनुसार 34 पन्नों की इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत और पाकिस्तान सीधे संघर्ष शुरू नहीं करना चाहते, लेकिन आतंकवादी तत्व संकट को बढ़ावा देने वाली परिस्थितियां पैदा कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, भारत-पाकिस्तान संबंध की वजह से परमाणु संघर्ष का खतरा बना हुआ है क्योंकि पूर्व में इन दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच टकराव हुए हैं, जिससे तनाव बढ़ने का खतरा पैदा हुआ है।
pc- newsonair.gov.in






