Petro-Diesel Price: 26 अक्टूबर को देश के बड़े शहरों और राजस्थान में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के रेट

इंटरनेट डेस्क। देशभर में सरकारी  तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के आज के ताजा रेट जारी कर दिए है। आप भी कही जा रहे हैं तो आपको आज पेट्रोल डीजल के भाव जान लेने चाहिए। 26 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन फिर भी एक बार आप कीमतों के बारे में अपडेट हो सकते है।

राजस्थान में क्या हैं आज पेट्रोल डीजल की कीमतें
राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत  कीमत 112.66 रुपये प्रति लीटर है, राजस्थान में कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं राजस्थान में आज भी डीज़ल की औसत कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है। यानी कल से लेकर अब तक राजस्थान में डीज़ल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है।
 

दिल्ली-मुंबई- कोलकाता में पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 है, जबकि डीजल ₹95.20 पर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल ₹111.21 और डीजल ₹97.83 का है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत ₹113.51 और डीजल की कीमत ₹99.82 है। चेन्नई में पेट्रोल ₹107.76 और डीजल ₹99.55 का है। हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा, यानी ₹116.15 है। इसके बाद तिरुवनंतपुरम का नंबर आता है, जहां पेट्रोल ₹115.49 का है। चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत सबसे कम, ₹101.54 है। इस तरह, चंडीगढ़ के मुकाबले हैदराबाद में पेट्रोल ₹14.61 महंगा है।

pc- thehansindia.com