India-US Trade Deal: डोभाल ने अमेरिकी विदेश मंत्री को दिया था कड़ा संदेश, ट्रंप के हटने का इंतजार करेंगे, लेकिन झुकेंगे नहीं...

इंटरनेट डेस्क। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर सहमति बन गई है, जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगी अमेरिकी लोगों के लिए बड़ी जीत के रूप में पेश कर रहे हैं। इधर भारत में भाजपा के नेता इसे पीएम मोदी की जीत बता रहे हैं। हालांकि हुआ भी ऐसा ही हैं, अब एक रिपोर्ट ने इन सभी दावों को पलट दिया हैं, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने ट्रंप के अड़ियल रवैए पर कड़ी आपत्ति जताई और ट्रेड डील न होने की सूरत में वह ट्रंप के कार्यकाल खत्म होने का इंतजार करेगा।

क्या बताया गया हैं रिपोर्ट में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बताया गया है कि सितंबर 2025 की शुरुआत में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रुबियो के बीच हुई एक निजी बैठक में भारत ने कड़ा रुख अपनाया था। डोभाल ने रुबियो से दो टूक कहा कि भारत डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगियों की धमकियों से डरने वाला नहीं है, अगर तल्खी कम नहीं होती तो वह व्यापार समझौते के लिए 2029 तक इंतजार कर सकता है। 

डोभाल का रहा बड़ा हाथ
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अजीत डोभाल ने मार्काे रुबियो को याद दिलाया कि भारत ने अतीत में भी कई प्रतिकूल अमेरिकी प्रशासनों का सामना किया है। उन्होंने मांग की कि ट्रंप और उनके अधिकारी सार्वजनिक रूप से भारत की आलोचना बंद करें, ताकि रिश्तों को दोबारा पटरी पर लाया जा सके। डोभाल ने स्पष्ट किया कि भारत किसी भी तरह की बुलिंगश् स्वीकार नहीं करेगा, इस बैठक के बाद ही सितंबर के अंत में ट्रंप के लहजे में थोड़ी नरमी देखी गई थी, जब उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर फोन कर बधाई दी थी। हालांकि बताया जा रहा हैं कि यह रिपोर्ट दिल्ली के अधिकारियों के इनपुट पर आधारित है, जिन्होंने गोपनीयता की वजह से नाम न छापने की शर्त पर जानकारी दी।

pc- ndtv,parbhat khabar, aaj tak