India-US Trade Deal: अमेरिका के साथ डील पर बोले शिवराज सिंह, समझौते से नहीं होगा किसानों को कोई नुकसान

इंटरनेट डेस्क। भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील पर किसानों में रोष देखा जा रहा है। ऐसे में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में ऐसा कोई भी उत्पाद शामिल नहीं किया गया है जिससे भारतीय किसानों को जरा भी नुकसान हो। इससे उन्हें नए अवसर मिलेंगे। भारतीय किसानों को ताकत देने वाले कृषि व डेयरी उत्पाद और मसालों को समझौते से बाहर रखा गया है।

आगे क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शिवराज सिंह ने कहा कि भारत में किसी भी प्रकार के आनुवंशिक रूप से संशोधित यानी जीएम उत्पादों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह एक बहुत बड़ा निर्णय है। इससे भारतीय कृषि की शुद्धता बनी रहेगी, हमारी मिट्टी और हमारे बीज सुरक्षित रहेंगे। मीडिया से चर्चा करते हुए शिवराज सिंह ने बताया कि सोयाबीन, मक्का, चावल, गेहूं, चीनी, मोटे अनाज, पोल्ट्री, डेयरी, केले, स्ट्राबेरी, चेरी, खट्टे फल, हरी मटर, काबुली चना, मूंग, तिलहन, इथेनाल, तंबाकू जैसे उत्पादों पर टैरिफ में कोई छूट नहीं दी गई है। यह समझौता कमिटमेंट का है कंप्रोमाइज का नहीं। 

विपक्ष वेंटिलेटर पर चला गया है
खबरों की माने तो शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विपक्ष कितना भी हल्ला मचा ले, पर गहराई से देखें तो महत्वपूर्ण कृषि उत्पाद इस समझौते से बाहर रखे गए हैं। विपक्ष वेंटिलेटर पर चला गया है। वे पीएम मोदी का विरोध करते-करते कई बार देश का विरोध करने लगते हैं। कुछ चीजों को राजनीति से ऊपर रखने की कोशिश करनी चाहिए, लेकिन विपक्ष का रवैया हर सकारात्मक पहल का विरोध करना हो गया है।

pc- aaj tak, newsonair.gov.in, bbc