India-US Trade Deal: ट्रंप की प्रवक्ता का बड़ा दावा, 500 अरब का निवेश करेगी मोदी सरकार, रूस से तेल खरीद की बंद

इंटरेनट डेस्क। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील हो चुकी हैं और इस डील का फायदा भारत और अमेरिका दोनों को होने जा रहा हैं, यह बताया जा रहा है। इस बीच अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने भारत के साथ ट्रेड डील को अपने हित में बताते हुए दावा किया है कि दिल्ली से उनको बहुत कुछ मिलने जा रहा है। खबरों की माने तो वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका से एनर्जी, ट्रांसपोर्टेशन और खेती प्रोडक्ट की 500 अरब डॉलर की खरीद का वादा किया है।

रूस से तेल खरीद पर क्या कहा
खबरों की माने तो ट्रेड डील में भारत के रूस से तेल खरीद रोकने पर वाइट हाउस की प्रवक्ता ने दावा किया है कि भारत ने रूस से तेल खरीद बंद कर दी है। उन्होंने कहा, भारत ने रूसी तेल ना खरीदने का वादा किया है। इतना ही नहीं भारत ने अमेरिका से तेल खरीदने का भरोसा भी दिया है। साथ ही पीएम मोदी ने अमेरिका में 500 अरब के निवेश का वादा किया है।

दोनों नेताओं के बीच हुई थी बात
जानकारी के अनुसार लेविट ने मंगलवार को कहा कि भारत और अमेरिका का यह समझौता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सीधी फोन कॉल के बाद हुआ है। लेविट ने इस डील को अमेरिकी आर्थिक हितों को मजबूत करने और भारत की रूसी एनर्जी सप्लाई पर निर्भरता कम करने की बड़ी कोशिश का हिस्सा बताया है। भारत-अमेरिका ट्रेड डील की घोषणा खुद डोनाल्ड ट्रंप की ओर से की गई है।

pc- aaj tak