Indian Team: श्रेयस अय्यर को नई जिम्मेदारी, बनाए गए T-20 टीम के नए कप्तान!

इंटरनेट डेस्क। भारत को 3 महीने पहले टी20 वर्ल्ड कप जीताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम की कप्तानी से हटाए जाने की खबरें चल रही है। मीडिया रिपोटर्स में दावा किया जा रहा हैं कि भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा बदलाव हो गया है, श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान बना दिया गया है।

बताया जा रहा हैं कि कुछ समय से सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और उनके खेल को लेकर काफी सवाल उठ रहे थे। इसके अलावा आईपीएल में भी वो ऐसा खेल नहीं दिखा सके जिसकी उम्मीद थी। इन सब बातों को देखते हुए सेलेक्टर्स ने यह फैसला लिया है।

श्रेयस अय्यर काफी समय से भारतीय क्रिकेट में एक भरोसेमंद बल्लेबाज के तौर पर जाने जाते हैं। घरेलू क्रिकेट में और आईपीएल में वो पहले भी कप्तानी कर चुके हैं। श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने के साथ भारतीय टी20 टीम में एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है।