IPL 2026: एबी डिविलियर्स का टूट सकता हैं इस बार ये रिकॉर्ड, कई खिलाड़ी हैं लाइन में

इंटरनेट डेस्क। 28 मार्च से देश में फटाफट क्रिकेट का रोमांच शुरू होने जा रहा है। यानी के आईपीएल की शुरूआत होने जा रही है। हर साल की तरह आईपीएल 2026 में भी कई रिकॉर्ड टूटते नजर आएंगे। भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली के पास आईपीएल में अपने नाम कई बड़ी उपलब्धियां दर्ज करवाने का मौका होगा। 

एक रिकॉर्ड को अपने नाम करने के मामले में तीनों दिग्गजों के बीच आईपीएल 19 में जंग देखने को मिल सकती है। इन तीनों दिग्गजों के निशाने पर एबी डिविलियर्स का वो ऐतिहासिक रिकॉर्ड है, जो सालों से अटूट बना हुआ है।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान क्रिकेटर एबी डिविलियर्स के नाम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने अपने आईपीएल कॅरियर 184 मैचों में 12 बार यह अवॉर्ड जीता है। वह 10 से ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं। रोहित शर्मा और एमएस धोनी 10-10 बार ये पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं। वहीं आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 9 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है।

pc- newsbytesapp.com