IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हुआ ये महारिकॉर्ड, अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
- byShiv
- 18 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आईपीएल के 19वें सीजन में जमकर चल रहा है। सूर्यवंशी ने अपने छोटे से इस करियर कई कारनामे कर दिए है। अब आईपीएल 2026 में उन्होंने छक्कों का एक महारिकॉर्ड बना दिया है। किसी एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज होने का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम हो गया है।
नए सिक्सर किंग बने वैभव सूर्यवंशी
किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब तक अभिषेक शर्मा के नाम था। अभिषेक ने आईपीएल 2024 में कुल 42 छक्के लगाए थे। मगर अब वैभव सूर्यवंशी उनसे आगे निकल चुके हैं, क्योंकि आईपीएल 2026 में अब तक उन्होंने 43 सिक्स लगा दिए हैं।
आईपीएल 2026 सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी (43) सबसे आगे हैं। दूसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा हैं, जो अब तक 37 सिक्स लगा चुके हैं। मुंबई इंडियंस के रायन रिकल्टन ने भी मौजूदा सीजन में 37 छक्के लगाए हैं। वैभव सूर्यवंशी के छोटे से आईपीएल करियर पर नजर डालें तो अब तक 19 मैचों में 738 रन बना चुके हैं। 15 वर्षीय वैभव के नाम तीन अर्धशतक और 2 शतक भी हैं।
pc- aaj tak






