Iran अमेरिकी सैनिकों को मारने पकड़ने पर 28 लाख मिलेगा इनाम, महिला ने किया ये काम तो दोगुनी होगी कीमत

इंटरनेट डेस्क। ईरान ने अमेरिकी सैनिकों को मारने को लेकर नया फरमान जारी किया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो ईरान ने रविवार को घोषणा की है कि अमेरिकी सैनिकों को मारने या पकड़ने के लिए 30 हजार डॉलर के बराबर का इनाम दिया जाएगा। साथ ही कहा है कि अगर यह कोई महिला करती है, तो इनाम दोगुना मिलेगा।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो तेहरान ने यह घोषणा तब की है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है। 28 फरवरी से शुरू हुए इस युद्ध का अंतिम छोर फिलहाल नजर आ नहीं रहा है, हॉर्मुज पर दोनों देशों में तनातनी बनी हुई है।  ईरान की सरकारी एजेंसी आईआरएनए ने बताया कि देश के सेना चीफ अमीर हातमी ने कहा है कि यह योजना फाइनेंशियल हेल्प में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में अनुरोधों को बाद बनाई गई थी।

हातमी ने कहा है कि जो कोई भी हमलावर अमेरिकी सैन्यकर्मी को मारता है, पकड़कर सौंपता है, उसे इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की सेना 30 हजार डॉलर या 5 बिलियन टोमन के बराबर इनाम मिलेगा। टोमन ईरान की 10 हजार रियाल के बराबर एक अनौपचारिक इकाई है। इसके अलावा अगर यह काम कोई महिला करती है, तो उसे इनाम दोगुना दिया जाएगा।

pc- www.cbsnews.com