Iran-US: विदेश मंत्री मार्काे रुबियो ने कहा, कुछ समय में आ सकती हैं अच्छी खबर, ईरान बोला अमेरिका की और से अटकी हैं...

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्काे रुबियो अभी भारत के दौरे पर है। उन्होंने  ईरान के साथ संभावित समझौते का संकेत देते हुए कहा है कि शायद कुछ घंटों में  और ख़बरें सामने आएंगी। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बग़ाई ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में अमेरिका और ईरान के बीच रुख़ में नजदीकी ज़रूर आई है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अहम मुद्दों पर समझौता हो जाएगा।

बातचीत को लेकर जारी सरगर्मी से संकेत मिल रहे हैं कि दोनों पक्षों के बीच प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बन गई है। हालांकि, देर शाम अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप सोशल मीडिया पर कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत व्यवस्थित और रचनात्मक तरीके से जारी है और उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को किसी भी समझौते में जल्दबाज़ी न करने का निर्देश दिया है।

खबरों की माने तो उधर ईरान के सरकारी मीडिया की ओर से कहा गया है कि समझौता अमेरिका की ओर से लगाई गई पाबंदियों की वजह से अटका हुआ है। समझौते को लेकर ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने इस बातचीत का स्वागत करते हुए बयान दिए हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा समझौता होना चाहिए जिसमें होर्मुज़ स्ट्रेट पर बेरोकटोक आवाजाही की स्वतंत्रता हो।

pc- newsbytesapp.com