IRCTC Tour Package: दोस्तों या फैमिली के साथ बना रहे हैं घूमने का प्लान, IRCTC के इस टूर पैकेज के साथ करें लद्दाख की सैर
- byvarsha
- 06 Jun, 2025

PC: bansalnews
भारत के उत्तरी छोर पर स्थित केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख जाने का सपना बहुत से लोगों का होता है। यहाँ के बर्फीले पहाड़ों, नीले आसमान, खूबसूरत झीलों और बौद्ध संस्कृति लोगों को अपनी और खींचती है। यहाँ का प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक समृद्धि, स्वादिष्ट भोजन और अनोखे परिदृश्य देखने के लिए लाखों की संख्या में सैलानी यहाँ आते हैं।
अगर आप भी लद्दाख घूमना चाहते हैं तो IRCTC के खास टूर पैकेज पर नजर डाल सकते हैं। यह टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का है और इसकी शुरुआत 7 जून 2025 से चंडीगढ़ से होगी।
टूर में क्या-क्या शामिल है:
यात्रा स्थल: लेह, नुब्रा, पैंगोंग झील सहित लद्दाख के प्रमुख दर्शनीय स्थल
यात्रा प्रारंभ: चंडीगढ़ से फ्लाइट द्वारा
स्थानीय परिवहन: भ्रमण के लिए बस सुविधा
आवास: आरामदायक होटलों में ठहरने की व्यवस्था
भोजन: प्रतिदिन भोजन की सुविधा
अन्य सेवाएं: ट्रैवल इंश्योरेंस और प्रोफेशनल टूर गाइड
पैकेज कोड: NCA13
पैकेज नाम: Incredible Ladakh with IRCTC LTC
पैकेज शुल्क (प्रति व्यक्ति):
यात्री संख्या | किराया (INR) |
---|---|
सिंगल यात्री | ₹49,850 |
दो यात्री | ₹44,100 प्रति व्यक्ति |
तीन यात्री | ₹43,100 प्रति व्यक्ति |
महत्वपूर्ण जानकारी:
टूर कब होगा शुरू: 7 जून 2025
बुकिंग व डिटेल्स: irctctourism.com पर जाएं या नजदीकी IRCTC केंद्र से संपर्क करें।