Jharkhand: नाबालिग के साथ 6 लोगों ने की ऐसी दरिदंगी की हो गई बेहोश, सुबह आया होश तो लूट चुका था सबकुछ, अब मां के साथ....

इंटरनेट डेस्क। झारखंड में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जिसके बारे में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। इतना ही नहीं इस घटना के बारे में अब तक जिसने भी सुना वो सुनकर हैरान रह गया। जी हां यहां दुष्कर्म का ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो उठेंगे। यहां विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का घिनौना मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस थाने में छह लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। 

क्या हैं पूरी घटना
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस ने मामले में अपनी जांच शुरू कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अभी भी फरार है।  पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि 3 फरवरी को नाबालिग सरस्वती पूजा के दिन रात नौ बजे घर पर अकेली थी। इस दौरान मां पूजा में शामिल होने के लिए गांव के विद्यालय गई हुई थी। इस दौरान एक नाबालिग आरोपी घर आकर लडक़ी को सरस्वती पूजा का पंडाल घूमाने का झांसा देकर एक अर्धनिर्मित मकान में ले गया। यहां पर आरोपी ने लडक़ी के साथ मारपीट कर जबरन दुष्कर्म करने लगा। इसके बाद वहां पर पांच लोग और आ गए और सभी लोगों ने लडक़ी को बारी-बारी से अपनी हवस का शिकार बनाया। जिसके बाद लडक़ी बेहोश हो गई।

सुबह चार बजे आया होश
पुलिस ने बताया कि पीड़िता को अगले दिन सुबह चार बजे होश आया तो उसने खुद को घर के बरामदे में लेटा पाया। इसके बाद पीड़िता ने इस बात की जानकारी मां को दी। इसके बाद पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस द्वारा मामले पर संज्ञान लेकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में तथा एक नाबालिग आरोपी को बाल सुधार संप्रेषण गृह भेज दिया है।

pc- BBC