Jharkhand: ट्रेन के बाथरूम से आ रही थी सिसकियों की आवाजे, अंदर ही चल रहा था ये खेल, जब दो युवकों ने खोला गेट तो....
- byShiv
- 07 Nov, 2024

इंटरनेट डेस्क। झारखंड में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जिसे सुनकर हर कोई हैरान और परेशान रह गया है। मामला ऐसा गंभीर हैं कि जिससे सुनने के बाद लोगों का विश्वास करने का नजरिया ही बदल गया है। जी हां यहां दुष्कर्म की बड़ी वारदात सामने आई है, जहां ट्रेन में बैठकर यात्रा कर रही एक महिला के साथ शराब के नशे में एक युवक ने जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की।
क्या हैं मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जानकारी के मुताबिक एक दिव्यांग महिला ट्रेन में सफर कर रही थी। इसी दौरान आधी रात को वह महिला सीट से उठकर बाथरूम में गई और तभी पीछे से पेंट्री कार का एक कर्मी अंदर घुस गया और उस यात्री महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत मिलने पर ट्रेन के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर रेलवे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
पकड़ा गया
28 वर्षीय पीड़िता महिला ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रही थी। इस दौरान कटक से जाजपुर के बीच रात में पेंट्री कार के कर्मी ने महिला के साथ ट्रेन के बाथरूम में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता महिला के मुताबिक, आरोपी युवक ने इस दौरान उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक यौनाचार भी किया है। बाथरूम से आवाज सुनने के बाद ट्रेन में सफर कर रहे दो युवकों ने बाथरूम खुलवाकर महिला को आरोपी से बचाया। इसके बाद इन युवकों ने ट्रेन के चक्रधरपुर पहुंचने पर राजकीय रेल पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद राजकीय रेल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पेंट्री कार के कर्मी को गिरफ्तार कर लिया।
pc- navbharat