Jio Ai Glasses : अब चश्मे से भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Jio के AI स्मार्ट चश्मे चर्चा में, लाइव ट्रांसलेशन समेत मिलेंगे खास फीचर्स

pc: hindustan

अभी तक जब आप किसी दुकान पर जाते थे, तो UPI पेमेंट करने के लिए आपको अपना मोबाइल निकालना पड़ता था। आपको QR कोड स्कैन करके पेमेंट करना पड़ता था। अभी तक यह टेक्नोलॉजी हमें एडवांस्ड लगती थी। लेकिन अब Jio ने इसे एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। Reliance Jio ने कुछ ऐसे चश्मे पेश किए हैं। जिनकी मदद से अब पेमेंट करना मुमकिन होगा। इतना ही नहीं, Ai की मदद से लोगों से अलग-अलग भाषाओं में बात करना भी आसान हो जाएगा।

Jio के स्मार्ट चश्मे
Reliance Jio ने 2026 में इंडिया मोबाइल कांग्रेस में अपने AI स्मार्ट चश्मे की एक झलक दिखाई थी। उन्होंने एक ही तरह के दो चश्मे पेश किए। एक तरह के चश्मे में कैमरा नहीं होगा, बल्कि गाने सुनने के लिए स्पीकर होंगे। जबकि दूसरे तरह के चश्मे में स्पीकर के साथ कैमरा भी होगा। हालांकि ये चश्मे आम चश्मे जैसे दिखते हैं, लेकिन इनमें AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसलिए, अब गाने सुनना, कॉल करना, वीडियो रिकॉर्ड करना और पेमेंट करना भी मुमकिन होगा।

चश्मे से UPI पेमेंट
Jio के चश्मे की सबसे बड़ी खासियत है चश्मे से होने वाला पेमेंट। इन चश्मों के कैमरे की मदद से दुकान में लगे QR CODE को स्कैन किया जा सकेगा। फिर कमांड देने के बाद पेमेंट भी किया जा सकेगा। हालांकि, पेमेंट करते समय ऑथेंटिकेशन प्रोसेस, सिक्योरिटी सिस्टम और ट्रांजैक्शन लिमिट के बारे में अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। लेकिन भारतीय बाजार में इस कदम को बड़ा और अहम माना जा रहा है।

अलग-अलग लोगों से अलग-अलग भाषाओं में बात करना होगा आसान
इन स्मार्ट चश्मों में लाइव ट्रांसलेशन की सुविधा भी होगी। इससे दो अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले लोगों को एक-दूसरे की बात समझने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, कई भारतीय भाषाओं और AI वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट मिलने की संभावना है।

कीमत क्या है और यह बाजार में कब आएगा?

जियो ने अभी तक इन स्मार्ट चश्मों की ऑफिशियल कीमत, बैटरी कैपेसिटी और पूरी जानकारी की घोषणा नहीं की है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये चश्मे नवंबर या दिसंबर 2026 तक मिलने की संभावना है।