job news 2026: एक्स कैडर असिस्टेंट के पदों के लिए करें आप भी आवेदन, सैलेरी होगी 81 हजार प्रतिमाह

इंटरनेट डेस्क। सरकारी नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है।  जी हां पटना हाईकोर्ट ने एक्स कैडर असिस्टेंट के कुल 68 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 जुलाई को शुरू हुआ है और अंतिम तिथि 27 अगस्त है।
पदों का नाम- एक्स कैडर असिस्टेंट 
आवेदन की लास्ट डेट- 27 अगस्त 2026
कौन कर सकता है आवेदन- इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी और कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए
आयु सीमा- न्यूनतम 18 साल है, अधिकतम उम्र सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के लिए 37 वर्ष रखी गई है. हालांकि, आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों जैसे- अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी।
सैलरी- कुल सैलरी 81100 रुपये प्रति माह तक होगी
आवेदन - ऑनलाइन
ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट patnahighcourt.gov.in देख सकते हैं 

pc- insta