Jokes: बच्चा (मां से)- मैं कैसे पैदा हुआ? मां- मैंने एक डिब्बे में मिठाई डाली और कुछ दिन बाद.. पढ़ें आगे

Joke 1:

महिला (पुलिस से)- मेरे पति एक हफ्ते से गायब हैं
पुलिस- उनकी कोई निशानी है?
महिला- जी, ये गोलू सात साल का और
ये भोलू पांच साल का
पुलिस वाला बेहोश......

Joke 2:

एक औरत अपने पति से मिलने जेल गई
वहां से बाहर आने पर उसने जेलर से कहा- 
तुम लोग मेरे पति से इतना काम क्यों करवाते हो?
जेलर- कौन सा काम मैडम?
वो तो सिर्फ खाता है, पीता है और सोता है
औरत- तो क्या मेरे पति झूठ बोल रहे हैं कि
वो सुरंग खोद रहे हैं......

Joke 3:

पत्नी- आपको याद है कि जब आप मुझे देखने आए थे, 
तब मैंने किस रंग की साड़ी पहनी थी?
पति- नहीं
पत्नी- इसका मतलब की आप मुझे प्यार नहीं करते
पति- अरे ऐसी बात नहीं है
जब कोई पटरी पर लेटने जाता है,
तो वो ये थोड़ी देखता है की ट्रेन 
शताब्दी है या राजधानी.....

Joke 4:

लड़की (पिता से)- एक लड़का मेरे पीछे पड़ा है,

वो बार-बार मु़झे I Love You बोलता है,
मैं क्या करूं    
पिता- एक काम कर उससे शादी कर ले,
फिर जिंदगी में दोबारा बोल दे तो मेरा नाम बदल देना......

Joke 5:

बच्चा (मां से)- मैं कैसे पैदा हुआ?
मां- मैंने एक डिब्बे में मिठाई डाली और कुछ दिन बाद
उसमें से मुझे तुम मिले
बच्चे ने ठीक वैसा ही किया और कुछ दिन बाद उसमें से
एक कॉकरोच निकला
बच्चा (गुस्से से)- दिल तो करता है कि तुझे अभी 
चप्पल से मार दूं पर क्या करूं औलाद है तू मेरी......