Jokes: संता ने हजामत की दुकान खोली, एक ग्राहक शेव कराने आया... संता : मूँछ रखनी है ? पढ़ें आगे..
- byvarsha
- 19 Jun, 2026
Joke 1:
बीवी सुनो जी आज ऑफिस से जल्दी आ
जाना मूवी देखने चलेंगे
पति: नहीं आया तो !!!
बीवी: अगर टाइम से आये तो बीजेपी के चुनाव चिन्ह से स्वागत करुँगी।
और देर करी, तो फिर, कांग्रेस के चुनाव चिन्ह से..!
और ज्यादा देर करी तो फिर…
केजरीवाल का चुनाव चिन्ह दरवाजे के पीछे रखा है… ध्यान रहे
Joke 2:
संता :- बस स्टॉप पर एक आदमी का सौ का नोट खो गया था,
इस वजह से देर हो गयी।
मैनेजर :- अच्छा ! तो तुम उसके 100 के नोट खोजने में मदद कर रहे थे ?
संता :- नही सर् ! मैं उस नोट के ऊपर खड़ा था।

Joke 3:
पत्नी: अगर मेरी शादी
किसी राक्षस से भी हो जाती,
तो मैं इतनी परेशान नहीं होती
जितनी तुम्हारे साथ हूँ !
पति: पगली खून के रिश्ते में
शादियां कहाँ होती है….!!
Joke 4:
शीला अकेली रात को कहीं जा रही थी,
पीछे से मोहित आया–लिफ्ट चाहिए क्या?
आपको घर तक छोड़ दूंगा
शिला–भाग जा यहाँ से वरना तेरा सर फोड़ दूँगी
तीन दिन से लिफ्ट लेकर घर जा रही हूँ
लेकिन अभी तक घर नहीं पहुँच पायी।

Joke 5:
संता ने हजामत की दुकान खोली
एक ग्राहक शेव कराने आया...
संता : मूँछ रखनी है ?
ग्राहक : हाँ
संता ने ग्राहक की मूँछ काट कर
उसके हाथ में देते हुए बोला :
लो रख लो जहां भी रखनी है !!
Joke 6:
संता : -आज मेरी भैंस ने अंडा दिया है।
बंता :- अबे भैंस कब से अंडा देने लगी।
संता :- ये मेरा स्टाइल है, मैं अपनी मुर्गी का नाम भैंस रखा है।






