Jokes: संता बंता के बीच जमीन जायदाद को ले कर जागड़ा हो गया, संता वकील के पास गया,.. पढ़ें आगे..

Joke 1:

संता बंता के बीच जमीन जायदाद को ले कर जागड़ा हो गया,

संता वकील के पास गया,

वकील – आप का पक्ष बहुत कमज़ोर है, सबूत भी कम है,
जीतना बड़ा मुश्किल है।

संता – जज को मिठाई का डिब्बा दे दें तो?

वकील – नहीं जज बहुत बहुत कठोर है। और अगर मिठाई का डिब्बा दिया तो समझो हार पक्की।

संता अगले दिन केस जीत गया!

वह दौड़ा दौड़ा वकील के पास आया और बोला –

आप की कल वाली ट्रिक काम आ गई, मिटाई का डिब्बा देने वाली।

वकील – मतलब तूने मिठाई का डिब्बा दे दिया मगर तू जीता कैसे?

संता – दरअसल मैने मिठाई के डिब्बे पर लिखा था,

“बंता सिंह की तरफ से भेंट”

वकील बेहोश।।

Joke 2:

पिता बेटे पर गुस्सा करते हुए- एक काम ढंग से नहीं होता तुझसे, 
तुम्हें पुदीना लाने के लिए कहा था और तुम ये धनिया ले आए, 
तुझ जैसे बेवकूफ को तो घर से निकाल देना चाहिए.
बेटा- पापा चलो इकट्ठे ही चलते है. 
पिता- क्यों? 
बेटा- मम्मी कह रही थी कि ये मेथी है.

Joke 3:

कल तुम्हें फांसी होगी... बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं.
जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है.
कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा.

Joke 4:

संता बंता से- तुम्हे पुलिस ने क्यों पकड़ा?

संता – बैंक लूटने के बाद पैसे वहीं बैठ कर गिनने लगा तो पुलिस ने पकड़ लिया।

बंता – वहीं पर पैसे गिनने की क्या जरूरत थी?

बंता – वहां पर लिखा था कि काउंटर छोड़ने से पहले पैसे गिन लें, बाद बैंक जिम्मेदार नहीं होगा…।

Joke 5:

संता बड़ी देर से अपने कमरे में कुछ ढूंढ रहा था,

परेशान हो कर उसकी पत्नी बोली – क्या हुआ इतनी देर से क्या ढूंढ रहे हो?

संता – हिडेन कैमरा!

जीतो – तुम्हें ऐसे क्यों लगा कि इस कमरें में कैमरा है।

संता – अगर इस कमरे में हिडेन कैमरा नही लगा तो टी. वी. में आ रहे इस आदमी को कैसे पता चल जाता है कि हम स्टार प्लस देख रहे हैं।
बार बार यह क्यों बोल रहा है? आप देख रहे हैं स्टार प्लस।