Jokes: पत्नी – हमेशा मेरा आधा माथा दुखता है, लगता है डॉक्टर को दिखाना पड़ेगा.. पढ़ें आगे
- byvarsha
- 18 Jul, 2026
Joke 1:
लड़की वाले बेटी के लिए लड़का देखने गए,
लड़की वाले- कितना कमा लेते हो?
लड़का- इस महीने दो करोड़ कमाया.
लड़की वाले- फिर क्या हुआ?
लड़का- बस, फिर मोबाइल में तीन पत्ती हेंग हो गया,
और सारी कमाई चली गयी.
Joke 2:
लड़का- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं,
लड़की का बाप- कितना कमा लेते हो.
लड़का- १९००० हजार महीना.
लड़की का बाप- 15000 मै अपनी बेटी को पाकेट मनी देता हूं.
लड़का- वो मिलाके के ही बोल रहा हूं अंकल.

Joke 3:
पत्नी – हमेशा मेरा आधा माथा दुखता है,
लगता है डॉक्टर को दिखाना पड़ेगा..
पति – अरे उसमे डॉक्टर को क्या बताना !
वो तो जितना है उतना दुखेगा ही.
बस तब से ही पति का पूरा बदन दुःख रहा है.
Joke 4:
पति अपनी पत्नी से :- मेरी शर्ट को उल्टी करके प्रेस करना.
पत्नी :- ठीक है
कुछ देर बाद
पति :- मेरी शर्ट को प्रेस कर दिया क्या
पत्नी :- नहीं अभी नहीं
पति :- क्यों.?
पत्नी :- अभी मुझे उल्टी ही नही आ रही तो उल्टी करके कैसे प्रेस करूँ.
पति बेहोश.

Joke 5:
पत्नी ने गुस्से में पति से कहा:
मैं तंग आ गई हूँ रोज की किच-किच से..
मुझे तलाक चाहीये!
पति: ये लो चॉकलेट खाओ..
पत्नी ( रोमांटिक होते हुए):
मना रहें हो मुझे..
पति: नहीं रे पगली, माँ कहती है,
अच्छा काम करने से पहले,
मीठा खाना चाहिए.






