June 2026 Festival: जून महीने में आने वाले यह बड़े व्रत त्योहार, आप भी जान ले उनके बारे में, यह रही पूरी लिस्ट

इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का महत्व बताया गया हैं, ऐसे में हर महीने में कोई ना कोई व्रत त्योहार आते ही रहते है। जून का महीना आने वाला हैं ऐसे में जून 2026 का महीना बेहद खास रहने वाला है। इस महीने ज्येष्ठ और आषाढ़ का महीना एक साथ पड़ने जा रहा है, जिसकी वजह से पूरे महीने त्योहारों की धूम रहेगी। जून की शुरुआत ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा से होगी और महीना खत्म होते-होते आषाढ़ शुरू हो जाएगा। अगर आप भी जून के महीने में आने वाले व्रत और त्योहारों की प्लानिंग कर रहे हैं, तो जान ले आप  भी।

जून महीने के व्रत 
जून की शुरुआत में संकष्टी चतुर्थी और परम एकादशी जैसे कई बड़े व्रत रखे जाएंगे। इसी दौरान अधिकमास भी खत्म होने जा रहा है।

3 जून (बुधवार) संकष्टी चतुर्थी व्रत

7 जून (रविवार) अधिक भानु सप्तमी

8 जून (सोमवार) मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

11 जून (गुरुवार) परम एकादशी व्रत

12 जून (शुक्रवार) प्रदोष व्रत

13 जून (शनिवार) मासिक शिवरात्रि

14 जून (रविवार) अमावस्या

15 जून (सोमवार) मिथुन संक्रांति

17 जून (बुधवार) महाराणा प्रताप जयंती

21 जून (रविवार) भानु सप्तमी 

22 जून (सोमवार) दुर्गाष्टमी व्रत

25 जून (गुरुवार) निर्जला एकादशी व्रत और गायत्री जयंती

27 जून (शनिवार) शनि प्रदोष व्रत

29 जून (सोमवार) वट पूर्णिमा व्रत और ज्येष्ठ पूर्णिमा

pc- aaradhika.com