कांग्रेस ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए शुरू किया ये अभियान, Ashok Gehlot ने की ये अपील



इंटरनेट डेस्क। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की गई ह। इस यात्रा को लेकर कांग्रेस की ओर से डोनेट फॉर न्याय अभियान शुरू किया गया है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से इस यात्रा में आर्थिक सहयोग कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। 

इस संबंध में अशोक गहलोत ने ट्वीट किया है। राहुल गांधी 6700 किलोमीटर की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से देश के सभी नागरिकों के अधिकारों को सुनिश्चित करने हेतु आवाज उठा रहे हैं। ऐसे में यह हम सभी का कर्तव्य है कि इस यात्रा में आर्थिक सहयोग कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का कष्ट करें।

कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू किए डोनेट फॉर न्याय अभियान के तहत मैंने भी आज 6,70,000 रुपये की सहयोग राशि समर्पित की। आप भी http://donateinc.net  लिंक पर न्याय की इस लड़ाई में अपना सहयोग दें। विस्तृत जानकारी इस लिंक पर दी गई है।

नवीनतम समाचार अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें