Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी के दिन करें आप भी इन चीजों का दान, बनी रहेगी भगवान की विशेष कृपा

इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। यह तिथि मुख्य रूप से भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इन सभी एकादशियों में कामदा एकादशी खास है। यह एकादशी चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष में आती है और मान्यता है कि इस व्रत को करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। वैसे इस एकादशी पर दान पुण्य का भी विशेष महत्व बताया गया है। तो जानते हैं की आपको किन चीजों का दान करना चाहिए।

अनाज का दान
कामदा एकादशी के दिन अनाज का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। मुख्य रूप से इस दिन चावल का दान शुभ माना जाता है। चावल को अक्षत भी कहा जाता है और यह भगवान विष्णु को बहुत प्रिय माना जाता है। इस दिन जरूरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को चावल का दान करने से घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती है।

पीले वस्त्र का दान
भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत प्रिय होता है, इसलिए कामदा एकादशी के दिन पीले वस्त्र का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। अगर आप पीले कपड़े, पीला दुपट्टा या पीली साड़ी का दान इस दिन करती हैं तो ये विशेष रूप से फलदायी माना जाता है।

फल का दान
एकादशी के दिन फल का दान करना भी बहुत पुण्यदायी माना जाता है। यदि आप इस दिन केले, आम सेब या मौसमी फल का दान करते हैं तो यह बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन फल का दान करने से व्यक्ति को अच्छे कर्मों का फल मिलता है और जीवन में सकारात्मकता आती है। 

गुड़ का दान
कामदा एकादशी के दिन गुड़ का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। गुड़ का संबंध शुभता और मिठास से होता है। इस दिन गुड़ का दान करने से जीवन की कड़वाहट दूर होती है और रिश्तों में मिठास आती है।

घी का दान
कामदा एकादशी के दिन घी का दान करना बहुत ही पुण्यदायी माना जाता है। इस दिन आप मंदिर में घी दान कर सकती हैं या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को घी दान में दे सकती हैं। इससे भगवान विष्णु की कृपा मिलती है।

pc- jagran