Karnataka: बेटी ने पिता से कहा पीरियड में हूं, लेकिन नहीं पसीजा दिल, चंद पैसों के लिए 2 दिन तक 5 लोगों से बेटी का करवाता रहा....

इंटरेनट डेस्क। कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले के बिरूर से एक ऐसी घटना सामने आई है जो आपको हिलाके रख देगी। यहां इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को पैसों के लालच में वेश्यावृत्ति के नरक में धकेल दिया। इस घिनौने अपराध में लड़की की अपनी नानी भी शामिल थी। पुलिस ने अब तक पिता और नानी समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या हैं पूरा मामला
खबरों की माने तो पीड़ित नाबालिग लड़की की मां का देहांत कुछ समय पहले हो गया था, जिसके बाद वो अपने रिश्तेदारों के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी, लड़की (12वीं) की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने पिता के घर वापस लौटी थी, लेकिन उसके पिता ने ही उसके साथ धोखा किया और अपने ही खून का सौदा कर दिया।

5 हजार रुपये रोज का लालच मिला
दिसंबर के महीने में पिता अपनी बेटी को लेकर नानी के घर गया, वहां दो दिन रुकने के दौरान नानी और पिता ने मिलकर लड़की का सौदा कर दिया। इसी बीच भरत शेट्टी नामक एक शख्स वहां पहुंचा, जिसने पिता को लालच दिया कि अगर लड़की इस धंधे में आती है तो वह रोजाना 5 हजार रुपये कमा सकती है, पिता ने लालच में सौदा कर लिया। आरोपी पिता अपनी बेटी को लेकर भरत शेट्टी के साथ मंगलुरु चला गया, रास्ते में लड़की ने पिता को बताया कि वह अपने मासिक धर्म से है और अस्वस्थ है, लेकिन लालची पिता का दिल नहीं पसीजा, अगले दिन भरत शेट्टी ने लड़की को धमकाया कि कुछ लोग आएंगे और उसे उनके साथ संबंध बनाने होंगे। इसके बाद 20 से 45 वर्ष की आयु के चार पुरुषों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी भरत शेट्टी को पैसे देकर वे लगातार दो दिनों तक पीड़िता का यौन शोषण करते रहे। हिम्मत जुटाकर नाबालिग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता के पिता, नानी और मुख्य आरोपी भरत शेट्टी समेत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

pc- bodyandsoul.com