Kolkata: मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित होटल में लगी आग, भीषण अग्निकांड में 9 बांग्लादेशी लोगों की जलकर मौत, कई घायल
- byShiv
- 19 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। कोलकाता में बुधवार तड़के एक होटल में भीषण आग्निकांड हुआ है। यहा होटल में आग लग जाने से कम से कम 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, मारे गए लोगों में 6 पुरुष, 2 महिला और एक बच्चा शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग बुधवार तड़के लगी जब होटल में ठहरे अधिकांश लोग सो रहे थे, धुएं का गुबार और लपटें उठती देख परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
कहा हुआ हादसा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अग्निशमन विभाग के मुताबिक, आग लगने की यह घटना कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में हुई जहां तड़के करीब 2 बजे आग लग गई और तुरंत ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए, मरने वाले बांग्लादेशी नागरिक थे जो इलाज के लिए यहां आए थे।
दिक्कतों का करना पड़ा सामना
जानकारी के अनुसार आग के बाद उठे धुएं के कारण दमकलकर्मियों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और सीढ़ियों से ऊपर की मंजिलों तक पहुंचना मुश्किल हो गया। दमकल विभाग की टीम ने काफी प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है। हालांकि, आग किस वजह से लगी यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई है।
pc-aaj tak




